{"_id":"5c35cd05bdec22571f2edddb","slug":"pakistani-cricketers-appreciate-team-india-after-wins-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की जीत पर खुश पाकिस्तानी खिलाड़ी, विराट को बताया 'एशिया का हीरो'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की जीत पर खुश पाकिस्तानी खिलाड़ी, विराट को बताया 'एशिया का हीरो'
Wed, 09 Jan 2019 03:59 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान खिलाड़ी वसीम अकरम सहित पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने भारतीय टीम की प्रशंसा के पुल बांधे जो ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गई। खेल के महान तेज गेंदबाजों में से एक अकरम ने कहा कि विराट कोहली ने टीम की अच्छे ढंग से अगुवाई की और टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अकरम ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि इस प्रदर्शन के लिए विराट कोहली काफी प्रशंसा के हकदार हैं और मुझे लगता है कि यह सफलता भारत में मजबूत घरेलू क्रिकेट ढांचे की बदौलत मिली है।' मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने के लिए भारत को बधाई दी थी।
विज्ञापन
एक अन्य पूर्व कप्तान मोइन खान ने कहा कि एशिया की किसी भी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में जीतना आसान काम नहीं है और भारत जीत के श्रेय का हकदार है। पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा, 'मैं पुजारा, कोहली, पंत और सीरीज में अन्य खिलाड़ियों के बल्लेबाजी प्रदर्शन से प्रभावित हूं क्योकि इससे उनके गेंदबाजों को बिना किसी दबाव के गेंदबाजी करने में मदद मिली।'
विज्ञापन
भारत की सीरीज में जीत ऐसे समय में आयी है जब पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका से बुरी तरह हार गई और हाल के समय में लचर प्रदर्शन से पूरा क्रिकेट ढांचा दबाव में है। इमरान ने क्रिकट और अन्य खेल मुद्दों पर चर्चा के लिए बुधवार को इस्लामाबाद में खेलों पर अपने विशेष कार्यदल की बैठक बुलायी है जिसके अध्यक्ष पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसन मनी है। ये खिलाड़ी 18 विभिन्न स्पर्धाओं में शिरकत करेंगे जिसमें से छह टीम स्पर्धायें हैं।