{"_id":"61a8f7fd5e26af37a36a7050","slug":"pakistani-cricketer-wasim-akram-got-uae-golden-visa-know-its-benifits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, जानिए क्या होगा फायदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सम्मान: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम को मिला यूएई का गोल्डन वीजा, जानिए क्या होगा फायदा
Thu, 02 Dec 2021 10:14 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:14 PM IST
सार
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने यूएई का गोल्डन वीजा मिलने का बाद खुशी जताई है। अब अकरम कई सालों तक दुबई या यूएई के किसी भी दूसरे शहर में रह सकते हैं।
विज्ञापन
वसीम अकरम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को दुबई का गोल्डन वीजा दिया गया है। यह सम्मान मिलने के बाद अकरम ने कू एप पर अपनी खुशी जाहिर की है। गोल्डन वीजा मिलने के बाद वसीम अकरम 10 सालों तक दुबई या यूएई के किसी दूसरे शहर में रह सकते हैं। उनसे पहले भी कई खिलाड़ियों और कलाकारों को यह वीजा मिल चुका है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक भी यह वीजा हासिल कर चुके हैं।
गोल्डन वीजा मिलने पर अकरम ने कू पर लिखा "क्रिकेट जगत में मेरी उपलब्धियों की पहचान करते हुए दुबई सरकार ने मुझे गोल्ड वीजा दिया है। इसे पाकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। निश्चित रूप से दुबई बिजनेस और छुट्टी मनाने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यह जगह पूरी दुनिया के साथ जुड़ रही है। यहां ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करूंगा।"
विज्ञापन
क्या होता है गोल्डन वीजा?
गोल्डन वीजा मिलने के बाद यूएई में लंबे समय तक रहने की इजाजत मिल जाती है। इस वीजा के मिलने के बाद व्यक्ति 10 सालों तक यूएई में रह सकता है। यूएई सरकार ने 2019 में गोल्डन वीजा शुरू किया था जिसके लिए निवेशक (न्यूनतम एक करोड़ संयुक्त अरब अमीरात दरहम), उद्योगपति के अलावा पेशेवर, विज्ञान और खेल जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। शुरुआत में ये वीजा निवेशक, उद्यमी, शोधकर्ता, मेडिकल पेशेवर, वैज्ञानिक और छात्रों को मिलता था। लेकिन बाद में फिल्म कलाकारों को भी यह वीजा दिया गया।
अब तक किसे मिला गोल्डन वीजा
वसीम अकरम से पहले जिन खिलाड़ियों को दुबई ने गोल्डन वीजा दिया है उनमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पॉल पोग्बा, रोबर्टो कार्लोस, लुइस फिगो और रोमेलु लोकाकू, टेनिस सुपर स्टार नोवाक जोकोविच, जीव मिल्खा सिंह, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शामिल हैं। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और संजय दत्त को भी यह वीजा मिला है।

- Wasim Akram (@wasimakramlive) 2 Dec 2021