फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistani cricketer mohammad hafeez not in team for test series against sri lanka

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं मिली जगह

Sun, 17 Sep 2017 09:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 17 Sep 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
pakistani cricketer mohammad hafeez not in team for test series against sri lanka
मो. हफीज

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इस महीने के अंत में यूएई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज मो. हफीज को टीम में शामिल नहीं किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चयनकर्ताओं ने हफीज की जगह सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद, समी असलम और शान मसूद को ट्रेनिंग शिविर के लिए शामिल किया। हफीज ने आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में पिछले साल अगस्त में खेला था। हफीज पर पिछले साल उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर आइसीसी ने बैन लगाया था लेकिन अंत में उनका बैन खत्म कर दिया गया। इसके बाद भी चयनकर्ताओं ने उन्हें टी-20 टीम से बाहर रखा।
विज्ञापन


पढ़ेंः-पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान पर से बैन हटा, अब इस पर टिका पूरा ध्यान

बता दें कि हफीज को वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ इंडिपेंडेंस कप टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया था। उन्हें टेस्ट सीरीज के लिए लाहौर में 19 सितंबर से शुरू हो रहे ट्रेनिंग कैंप में भी नहीं बुलाया गया। 36 वर्षीय मो. हफीज ने 50 टेस्ट में 39.23 की औसत से 3,452 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed