फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani Batter Ahmed Shehzad On His Bond With Virat Kohli says whenever needed he helped me

IND vs PAK: इस पाकिस्तानी बैटर की कभी कोहली से होती थी तुलना, अब कहा- जब भी जरूरत पड़ी, विराट ने हमेशा मदद की

Thu, 22 Jun 2023 08:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Jun 2023 08:42 PM IST
सार

शहजाद को भरोसा है कि इस स्टार बैटर का बल्ला जल्द ही फिर से बोलेगा। उनका कहना है कि कोहली का "सर्वश्रेष्ठ'' आना अभी बाकी है।

विज्ञापन
Pakistani Batter Ahmed Shehzad On His Bond With Virat Kohli says whenever needed he helped me
विराट कोहली और अहमद शहजाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार बैटर विराट कोहली की दुनियाभर में तारीफ होती है। उनके वर्क एथिक, फिटनेस और प्रोफेशनलिज्म का हर कोई कायल है। पाकिस्तान में भी कोहली के काफी फैंस हैं। इनमें से एक पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज अहमद शहजाद भी हैं। एक समय था जब शहजाद की उनके लुक्स की वजह से कोहली से तुलना की जाती थी। हालांकि, शहजाद का कहना है कि बाकी लोगों की तरह वह भी भारत के पूर्व कप्तान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कोहली की जमकर तारीफ की और 34 वर्षीय खिलाड़ी को भारत की टेस्ट टीम की किस्मत बदलने का श्रेय दिया।
विज्ञापन

शहजाद को भरोसा है कि इस स्टार बैटर का बल्ला जल्द ही फिर से बोलेगा। उनका कहना है कि कोहली का "सर्वश्रेष्ठ'' आना अभी बाकी है। शहजाद ने कहा- हम एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। जब भी मुझे क्रिकेट के संबंध में किसी सलाह की आवश्यकता होती है, कोहली ने हमेशा मेरी मदद की है। एक खिलाड़ी के रूप में मैं वास्तव में उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने खुद का गजब कायापलट किया है। जब वह अंडर-19 विश्व कप खेल रहे थे तो थोड़े हेल्दी थे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने खुद को बदला है, वह सराहनीय है। वह भारत को टेस्ट क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैंने ऐसे किसी खिलाड़ी को नहीं देखा जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को इतनी जल्दी स्थापित किया हो। मुझे लगता है कि विराट का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कोहली ने टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचाया और ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में भी जीत दिलाई। उन्होंने जून 2021 में साउथैम्पटन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी टीम इंडिया का नेतृत्व किया। फाइनल में टीम इंडिया केन विलियमसन की अगुआई वाली न्यूजीलैंड से हार गई थी।
विज्ञापन

जहां तक शहजाद की बात है, इस पाकिस्तानी ओपनर ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक पाकिस्तान के लिए उन्होंने 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 40.92 की औसत से 982 रन, वनडे में 32.56 की औसत से 2605 रन और टी20 में 25.81 की औसत से 1471 रन हैं। शहजाद ने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच 2019 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed