पाक का कमाल, टी-20 में वर्ल्ड चैंपियन का किया सूपड़ा साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद आफरीदी की अगुआई में पाकिस्तान टीम का जलवा दूसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी जारी रहा। टीम ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट और 4 गेंद रहते हराकर सीरीज पर कब्जा किया।
हालांकि पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंका के 20 ओवर में मिले 173 रनों के टारगेट को पाना पाक टीम के लिए उस वक्त मुश्किल हो गया जब टीम ने अपने 5 धाकड़ बल्लेबाज मात्र 40 रन पर गंवा दिए।
उस वक्त टीम को कप्तान शाहिद आफरीदी और अनवर अली की जोड़ी ने संभाला। लंबे समय से बल्ले से रन बनाने के लिए तरस रहे आफरीदी का बल्ला इस मुकाबले में चला।
हालांकि वह फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 30 गेंदों में 4 छक्के और एक चौका लगाकर 45 रन बनाए। उनके साथ बल्ले से अपना दम दिखाने वाले अली ने भी 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। टीम ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर एक विकेट रहते जीत हासिल की।
इससे पहले श्रीलंका की शुरुआत जोरदार रही। वर्ल्ड चैंपियन लंकाई टीम ने तीसरे ओवर में ही 24 रन बना लिए थे। लेकिन अनवर अली ने ओपनिंग जोड़ी तोड़कर पाक टीम को राहत दी।
फिर जयसूर्या ने पाक टीम को डाला चिंता में
पहला विकेट गिरने के बाद लंकाई टीम को शेहान जयसूर्या ने संभाला। उन्होंने टीम के लिए 40 रनों (2 छक्के और 3 चौके) की महत्वपूर्ण पारी खेली। जयसूर्या को तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने फिफ्टी लगाने से रोका।
तिशारा परेरा 19 रन बनाकर शोएब मलिक का पहला शिकार बने। मलिक का दूसरा शिकार तिशारा परेरा (14) रहे। चमारा कपूगेदरा ने आखिर में आतिशी खेल दिखाया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 25 गेंदों में 4 छक्के और 2 चौके लगाकर 48 नाबाद रन बनाए।
पाक की ओर से शोएब मलिक को सर्वाधिक 2 विकेट मिले। अनवर अली, शाहिद आफरीदी, मोहम्मद इरफान और सोहेल तनवीर को एक-एक सफलता मिली।
श्रीलंका दौरे में आखिरी टी-20 मुकाबले में पाक की यह तीसरी ऐतिहासिक जीत है जब वह एक विकेट से मैच जीते। इसके अलावा टी-20 में यह किसी भी टीम की तरफ से दूसरी जीत है जब टीम के 5 बल्लेबाज 40 या उससे कम पर आउट हो।