पाकिस्तान की जीत ने टीम इंडिया की बढ़ाई मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडनी में खेले जा रहे पाकिस्तान ने अपने दूसरे वॉर्मअप मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी। पाक टीम के कप्तान मिसबाह उल हक ने शानदार पारी खेलकर इंग्लिश गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।
मिसबाह ने अपनी पारी के दौरान मैदान के चारो ओर रन बनाए। मिसबाह ने अपनी आतिशी पारी से रविवार को टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच के लिए चेताया है। इस वक्त टीम के लगभग सभी स्टार खिलाड़ी फॉर्म में है।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया जो गलत साबित हुआ। टीम को पहला झटका मोइन अली के रुप में लगा। इंग्लैंड टीम में सर्वाधिक रन जोए रुट ने बनाए। उन्होंने एक छक्के और 4 चौकों की मदद से 85 रन बनाए।
इंग्लैड टीम ने 50 ओवरों में 250 रन बनाए। पाक टीम में सबसे सफल गेंदबाज यासिर शाह रहे। उन्होंने 3 विकेट झटके। उसके बाद सोहेल खान ने 2 विकेट लिए। जबकि एहसान आदिल, वाहेब रियाज और शाहिद आफरीदी को एक-एक सफलता मिली।
मिसबाह और उमर ने डाली जीत की नींव
इंग्लैंड के 250 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 10 रनों के भीतर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद और अहमद शहजाद आउट हो गए।
कुछ देर तक तीसरे नंबर पर खेलने उतरे युनूस खान ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह भी 19 रन बनाकर चलते बने।
उसके बाद हरीश सोहेल और कप्तान मिसबाह उल हक ने टीम को संभालने की कोशिश की। कुछ देर तक दोनों कामयाब भी रहे लेकिन 78 के स्कोर पर सोहेल के रुप में पाक टीम को चौथा झटका लगा।
सोहेल के बाद मिसबाह का साथ निभाने क्रीज पर उमर अकमल पहुंचे। दोनों ने शानदार खेल दिखाया और जीत की नींव डाली। मिसबाह ने 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 91 रन पर नाबाद रहे। वहीं अकमल ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। दोनों के बीच 133 रनों की साझेदारी रही।
लेकिन 65 के निजी स्कोर पर वह आउट हो गए। उसके कुछ देर बाद सोहेब मकसूद भी 20 रन बनाकर पवेलियन चले गए। बूम-बूम आफरीदी ने विजयी चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।
टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है मिसबाह
पाकिस्तान टीम ने जिस तरह से अपने दोनों वॉर्मअप मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं भारत अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से हार चुका है। केवल अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम के खिलाफ जीत दर्ज की है।
वर्ल्ड कप का दूसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। जिसमें करोड़ो लोगों की निगाह रहेगी। वैसे अभी तक पाकिस्तान और भारत के बीच वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़त हुई है और सभी मैचों में भारत ने ही जीत दर्ज की है।
लेकिन जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ पाक टीम के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने खेल दिखाया। उससे टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बज सकती है। खासतौर से पाक टीम के कप्तान मिसबाह उल हक, उमर अकमल और शाहिद आफरीदी टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण बन सकते है।
दूसरी ओर भारत के स्टार बल्लेबाजों जैसे विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है। इतना ही नहीं पिछले कुछ मैचों से भारतीय गेंदबाजों का भी निराशजनक प्रदर्शन जारी है।