फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan will perform best against india in asia cup says Sarfraz Ahmed

एशिया कप में दिखाकर ही रहेंगे अपना दम, जो करना है कर ले टीम इंडिया: सरफराज अहमद

Sun, 12 Aug 2018 10:59 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 12 Aug 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
pakistan will perform best against india in asia cup says Sarfraz Ahmed
sarfaraz ahmed

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने एशिया कप शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को चुनौती दे दी है। चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि वह टीम इंडिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। बता दें कि हाल ही में जिम्ब्बावे और ऑस्ट्रेलिया को टी-20 और वन-डे में परास्त करने के बाद पाक टीम का सामना एशिया की दिग्गज टीमों से है।

विज्ञापन


भारत-पाक के अलावा इस मेगा टूर्नामेंट में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी धाकड़ टीमें भी हिस्सा लेंगी। इसके अलावा यूएई, नेपाल, ओमान, हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया और सिंगापुर भी टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश करेगी। सरफराज अहमद ने कहा, 'एशिया कप में टीम इंडिया को चित करने के लिए हमने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल के बाद पाकिस्तान का भारत से यह पहला मुकाबला होगा।' टीम इंडिया को फाइनल में हराकर ही पाक ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। बता दें कि पहले एशिया कप में टीम इंडिया को एक के बाद एक लगातार दो मैच खेलने थे, लेकिन बीसीसीआई के विरोध के बाद 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच 20 सिंतबर को कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की परिणामों की बात करें तो पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 73 मैचों में मैदान मारा है। वहीं टीम इंडिया सिर्फ 52 मैचों के परिणाम ही अपने पक्ष में करने में सफल हो पाई है। एशिया कप 2018 15 सिंतबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed