फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Will Not Force Players To Agree To Tour England In July

इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों को खेलने के लिए नहीं किया जाएगा मजबूरः पीसीबी

Sun, 17 May 2020 03:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Will Not Force Players To Agree To Tour England In July
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने एक समाचार चैनल से कहा कि पाकिस्तान तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों के लिए सैद्धांतिक रूप से इंग्लैंड दौरे पर जाने पर सहमत हो गया है।

विज्ञापन


वसीम ने कहा कि दौरे को लेकर शुक्रवार को ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) के साथ हमने विस्तृत और समग्र चर्चा की और पीसीबी अपनी क्रिकेट टीम को जुलाई में इंग्लैंड भेजने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वीडियो लिंक के जरिए हुई चर्चा में सहमति बनी कि पाकिस्तान उन स्टेडियमों में दर्शकों की गैरमौजूदगी में मैच खेलेगा जहां स्टेडियम में अंदर ही होटल की व्यवस्था है। लेकिन खिलाड़ियों को उनकी इच्छा के विपरीत दौरे पर जाने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। वसीम ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी नहीं जाना चाहता तो हम उसके फैसले को स्वीकार करेंगे और उसके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हालांकि कहा कि उन्हें मिली सूचना के अनुसार सभी खिलाड़ी दौरे पर जाना चाहते हैं। वसीम ने कहा कि जुलाई के पहले हफ्ते में 25 खिलाड़ी चार चार्टर्ड विमानों में इंग्लैंड जाएंगे और उन्हें वहां पृथक रखा जाएगा।

वसीम ने कहा कि टेस्ट श्रृंखला के लिए मैनचेस्टर और साउथम्पटन संभावित स्थल हो सकते हैं और ईसीबी तीसरे स्थल की घोषणा जल्द करेगा। वसीम ने कहा कि वह अगले हफ्ते दौरे से संबंधित जानकारियां टेस्ट कप्तान अजहर अली और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बाबर आजम को देंगे। 


उन्होंने साथ ही कहा कि दौरे पर जाने से पहले सरकार से स्वीकृति ली जाएगी। इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण 27 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है और एक लाख 30 हजार से अधिक लोगों के इस महामारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed