{"_id":"5d924f2e8ebc3e93be634447","slug":"pakistan-vs-sri-lanka-babar-azam-ton-shinwari-five-for-crush-sri-lanka-by-67-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबर-शिनवारी ने पाकिस्तान को दिलाई शानदार जीत, श्रीलंका को 67 रन से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बाबर-शिनवारी ने पाकिस्तान को दिलाई शानदार जीत, श्रीलंका को 67 रन से रौंदा
Tue, 01 Oct 2019 12:23 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
उसमान शिनवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबर आजम (115) की शानदार शतकीय पारी और उसमान शिनवारी (51/5) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 67 रन से हराया। पाकिस्तान की तरफ से उसमान शिनवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10 ओवर में 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 46.5 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से शेहन जयसुर्या शतक से चूक गए। उन्होंने 107 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की मदद से 96 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, दशुन शनाका ने 68 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों टीमों के बीच का पहला वन-डे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा व निर्णायक मुकाबला दो अक्टूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन