{"_id":"5dfbb35b8ebc3e878e382310","slug":"pakistan-vs-sri-lanka-2nd-test-first-day-match-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहिरु-इंबुलदेनिया ने पाक को 191 पर समेटा, पहले दिन गिरे 13 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लाहिरु-इंबुलदेनिया ने पाक को 191 पर समेटा, पहले दिन गिरे 13 विकेट
Thu, 19 Dec 2019 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Dec 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
लाहिरु कुमारा
- फोटो : सोशल मीडिया
लाहिरु कुमारा (4/49) और लसिथ इंबुलदेनिया (4/71) की उम्दा गेंदबाजी से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पहली पारी 191 रन पर समेट दी।
विज्ञापन
बाबर आजम (60), असद शफीक (63) और आबिद अली (38) को छोड़कर पाक का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया। जवाब में खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने भी 64 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज आठ और नाइटवाचमैच इंबुलदेनिया तीन रन बनाकर क्रीज पर थे। श्रीलंका अभी 127 रन पीछे है। पहले दिन 13 विकेट गिरे।
विज्ञापन