फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs new zealnd, second test, fifth day.

8 ओवर में बनाने थे 65 रन, पाक ने मानी हार मैच कराया ड्रॉ

Sat, 22 Nov 2014 03:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Nov 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
Pakistan vs new zealnd, second test, fifth day.
पाकिस्तान को अपने बल्लेबाजों पर भरोसा नहीं था, शायद इसी कारण उसने 5 विकेट हाथ में होते हुए भी हार मान ली और मैच ड्रॉ करा दिया।
विज्ञापन


तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेल के अंतिम दिन बेहद रोमांचक दौर में पहुंच गया था और अंतिम सत्र में उसे जीत के लिए 147 रन और बनाने थे जबकि उसके पास 6 विकेट शेष था।

लेकिन अप्रत्याशित ढंग से खेल खत्म होने से आधा घंटे पहले ही पाकिस्तान ने आगे मैच नहीं खेलने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और दूसरा टेस्ट ड्रॉ समाप्त हो गया। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने जब 5 विकेट पर 196 रन बना लिए थे तभी दोनों कप्तान मैच ड्रॉ करने पर सहमत हो गए।
विज्ञापन


हालांकि तब पाकिस्तान को लगभग 8 ओवर में 65 रन की जरूरत थी और उस समय असद शफीक (41) और पिछली पारी के शतकवीर सरफराज अहमद (24) छठे विकेट के लिए 47 रन जोड़कर अच्छा खेल रहे थे। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जीत पाकिस्तान सीरीज में 1-0 से आगे बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 रन के अंदर 3 विकेट गंवाकर बैकफुट पर आया पाक

Pakistan vs new zealnd, second test, fifth day.
न्यूजीलैंड से मिले 261 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ओवर में ही तौफीक उमर (4) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद शान मसूद ने अजहर अली (24) के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती संकट से बाहर निकाला।

लेकिन एक विकेट पर 70 रन बना चुकी पाक टीम को अगले 5 रन पर 3 बड़े झटके लग गए। उसने अजहर के अलावा शान मसूद (40) और कप्तान मिस्बाह-उल-हक (0) के विकेट गंवा दिए। तिहरे झटके के बाद पाक टीम बैकफुट पर आ गई और उसने ड्रॉ की ओर जाना बेहतर समझा।

हालांकि पांचवें विकेट के लिए यूनिस खान (44) ने असद शफीक (नाबाद 41) के साथ 74 रनों की साझेदारी कर फिर से वापसी करा दी। फिर छठे विकेट के लिए हुए अविजित 47 रनों की साझेदारी होने के बाद भी पाक ने ड्रॉ कराना बेहतर समझा और आगे नहीं खेलने के प्रस्ताव को मान लिया। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और मार्क क्रेग ने 2-2 विकेट झटके जबकि टिम साउदी को एक सफलता मिली।

दुबई में ड्रॉ हुए इस मैच से पहले खेले गए लगातार 6 मैचों के ‌परिणाम निकले जिसमें पाक ने 4 में जीत हासिल की और 2 में उसे हार मिली। दुबई में अब तक 16 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं सिर्फ 4 मैच ही ड्रॉ हए है बाकी के परिणाम निकले।

383 दिनों के बाद हाथ आई पहली जीत

Pakistan vs new zealnd, second test, fifth day.
दूसरी ओर, चिटगांव में खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 87 रनों से हराकर लगातार 13 मैचों के बाद पहली बार जीत का स्वाद चख लिया। बांग्लादेश को वनडे टीम का कप्तान बदलने का फायदा सीरीज के पहले ही मैच में मिल गया जब नए कप्तान मशरफे मुर्तजा की अगुवाई में 383 दिनों के लंबे इंतजार के बाद उसे पहली जीत मिली।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बांग्ला टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से आलराउंडर शाकिब अल हसन से 4 साल बाद वनडे में अपना पहला शतक लगाया और सबसे ज्यादा 101 रनों (99 गेंद, 10 चौके) की पारी भी खेली। शाकिब ने इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में भी गजब का आलराउंड प्रदर्शन किया था। उनके अलावा मुशफिकर रहीम ने 65 रन बनाए।

इसके बाद बांग्ला टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम को 200 रनों के अंदर ही आउट कर दिया। जिम्बाब्वे 42.1 ओवर में 194 रन बनाकर आउट हो गया। उसकी ओर से ब्रेंडन टेलर ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। शतक लगाने वाले शाकिब ने गेंदबाजी में भी कमाल किया और 41 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा महमुदुल्लाह और कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed