फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan vs new zealand third ODI match drawn due to rain

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वन-डे बारिश के कारण रद्द, सीरीज 1-1 से बराबर

Mon, 12 Nov 2018 05:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
pakistan vs new zealand third ODI match drawn due to rain
pakistan vs new zealand

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया और इस वजह से यह सीरीज 1-1 से बराबर पर खत्म हो गई। आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 279 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 6.5 ओवर में एक विकेट खोकर 35 रन ही बना सकी। इस बीच बारिश से मैच बाधित हो गया और सीरीज 1-1 से ड्रॉ हो गई।

विज्ञापन


पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान ने 65 रनों की बढ़िया पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने मोहम्मद हफीज के साथ पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। 23वें ओवर में फखर के आउट होने के बाद बाबर आजम ने हैरिस सोहेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। बाबर आजम ने 92 और हैरिस सोहेल ने 60 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। कॉलिन मुनरो खाता खोले बिना शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद जॉर्ज वर्कर (18*) और हेनरी निकोल्स (15*) ने टीम को दूसरा झटका नहीं लगने दिया। केन विलियमसन के नहीं खेलने के कारण आज टॉम लैथम कीवी टीम के कप्तान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में न्यूजीलैंड के लोकी फर्ग्युसन को मैच में 45 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को तीन मैचों में 9 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। फर्ग्युसन के अलावा ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने एक-एक विकेट लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed