फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan vs bangladesh, day 2: Pakistan lead by 109 runs with 7 wickets remaining 

PAKvBAN: बाबर-शान का शानदार शतक, दूसरे दिन पाक ने बांग्लादेश पर बनाई 109 रन की बढ़त

Sat, 08 Feb 2020 10:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 08 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistan vs bangladesh, day 2: Pakistan lead by 109 runs with 7 wickets remaining 
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर आजम (143*) और सलामी बल्लेबाज शान मसूद (100) की शतकीय पारियों से पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में तीन विकेट पर 342 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

विज्ञापन


बांग्लादेश की पहली पारी शुक्रवार को 233 रन पर सिमटी थी जिससे पाकिस्तान की बढ़त 109 रन की हो गई जबकि उसके सात विकेट बचे है। स्टंप्स के समय आजम के साथ असद शफीक (नाबाद 60) क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 137 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।
विज्ञापन


आजम का टेस्ट में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है जिन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक लगाया। उन्होंने पिछले पांच मैचों में चार शतकीय पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर में ब्रिसबेन में 104 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने घरेलू सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 102 और नाबाद 100 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वह ऐडिलेड टेस्ट (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में महज तीन रन से शतक बनाने से चूक गए थे। उन्होंने स्पिनर ताइजुल इस्लाम (111 रन पर एक विकेट) की गेंद पर पारी का 15वां चौका लगाकर 134 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अब तक 192 गेंद की नाबाद पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया।

इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन था जो उन्होंने न्यू जीलैंड के खिलाफ बनाया था। शफीक ने भी 111 गेंद की नाबाद पारी में अब तब आठ चौके लगाये हैं। मसूद ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 160 गेंद का सामना किया और 11 चौके लगाये। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अबु जायेद ने दिन के दूसरे ओवर में ही आबिद अली (66 रन पर दो विकेट) को खाता खोले बगैर पविलियन भेज दिया।

आबिद इससे पहले टेस्ट करियर के शुरुआती दोनों टेस्ट में शतक लगा चुके है। इस मैच में शतक लगाकर उनके पास भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के पहले तीन टेस्ट लगाकर रेकॉर्ड बराबर करने का मौका था लेकिन वह चूक गए।

मसूद ने इसके बाद कप्तान अजहर अली (34) के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। अबू जायेद ने अजहर का आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद मसूद और बाबर ने 112 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। ताइजुल ने मसूद को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed