{"_id":"5bba0f30867a5568796ab5d5","slug":"pakistan-vs-australia-first-test-match-first-day-match-report-at-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, हफीज की शतक से पाकिस्तान का स्कोर 255\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, हफीज की शतक से पाकिस्तान का स्कोर 255/3
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Hafeez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की टीम अच्छी स्थिति में दिख रही है।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना ली है। फिलहाल, हैरिस शोहेल 15* और मोहम्म्द अब्बास 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम को इमाम उल हक और मोहम्मद हाफिज की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
63वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। नाथन लायन ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को विकेटकीपर टीम पैन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 188 गेदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 205 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
इसके कुछ ही देर के मोहम्मद हफीज भी शतकीय पारी खेलकर चलते बने। उन्हें पीटर सिडली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 208 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, 87वें ओवर की पांचवी गेंद पर हॉलेंड ने अजहर अली को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह केवल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर सिडल, नाथन लायन और हॉलेंड तीनों ने 1-1 विकेट लिए।