{"_id":"5c068767bdec2241754a2de9","slug":"pakistan-trail-by-135-runs-at-day-two-in-third-test-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvNZ: दूसरे दिन का खेल खत्म, कीवियों के 274 रन के जवाब में पाक का स्कोर 139\/3","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvNZ: दूसरे दिन का खेल खत्म, कीवियों के 274 रन के जवाब में पाक का स्कोर 139/3
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
pakvnz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खएले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिन का खेल खत्म हो जाने तक पाकिस्तान तीन विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए लिए हैं। फिलहाल, अजहर अली 62* और असद शाफिक 26* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पाकिस्तान अभी इस मुकाबले में 135 रन पीछे है।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से पहली पारी में कप्तान केन विलियमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा जीत रावल (45), बीजे वाटलिंग ने 77 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से बिलाल आसिफ ने 65 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पहली पारी में 274 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही।17 रन के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर चुके थे। सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक (9) और मोहम्मद हफीज शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं, हरीस सोहेल ने पाकिस्तान की तरफ से 34 रन बनाए। कीवी टीम की तरफ से ट्रेंट बोल्ट ने दो और टिम साउथी ने 1 विकेट चटकाए।
विज्ञापन