{"_id":"6140a0488ebc3e61cf7e2b8f","slug":"pakistan-to-tour-bangladesh-for-two-tests-three-t20is","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAN vs PAK: छह साल बाद पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा, खेली जाएगी इतने मैचों की सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BAN vs PAK: छह साल बाद पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा, खेली जाएगी इतने मैचों की सीरीज
Tue, 14 Sep 2021 06:44 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 14 Sep 2021 06:44 PM IST
सार
साल 2015 के बाद यह पहला मौका है जब पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम छह साल बात नवंबर में बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। साल 2015 के बाद यह पहला मौका है जब टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पीसीबी ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 19 नंवबर को खेला जाएगा। दूसरा व तीसरा टी-20 क्रमशः 20 और 22 नवंबर को खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 नवंबर से होगी। वहीं, दूसरा टेस्ट चार दिसंबर से होगा। बता दें कि रमीज राजा के पीसीबी के अध्यक्ष बनते ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में काफी बदलाव होने लगा है और आगे भी इसकी संभावना है।
विज्ञापन
ऐसा है पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
| 19 नवंबर | पहला टी-20 | शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका |
| 20 नवंबर | दूसरा टी-20 | " |
| 22 नवंबर | तीसरा टी-20 | " |
| 26-30 नवंबर | पहला टेस्ट | जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव |
| 4-8 दिसंबर | दूसरा टेस्ट | शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका |