{"_id":"5e200e498ebc3e4b2427b325","slug":"pakistan-to-not-host-2020-asia-cup-after-india-refuses-to-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASIA CUP 2020: पाकिस्तान से छीनी गई मेजबानी, क्या इसके पीछे BCCI का दबाव?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ASIA CUP 2020: पाकिस्तान से छीनी गई मेजबानी, क्या इसके पीछे BCCI का दबाव?
Thu, 16 Jan 2020 12:48 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक और बुरी खबर है। सितंबर 2020 में होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट में की मेजबानी इस देश से छीन ली गई है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया था। एबीपी न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के मेजबानी के अधिकार अब दूर हो गए हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड टी-20 से एक महीने पहले आयोजित होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के वैकल्पिक आयोजन स्थान की तलाश शुरू कर दी गई है। अब एशिया कप बांग्लादेश, श्रीलंका या फिर दुबई में होगा। इस बार यह क्रिकेट प्रतियोगिता टी-20 फॉर्मेट में खेली जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान में आखिरी बार एशिया कप 2008 में खेला गया था। इसके बाद से पाकिस्तान में कभी एशिया कप नहीं खेला गया है। 2018 में एशिया कप दुबई में खेला गया था, जिसे भारत ने जीता था। भारत लगातार दो बार एशिया कप खिताब अपने नाम कर चुका है।
विज्ञापन