फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Team won second ODI by 120 runs and wins ODI Series

PAK vs WI: पाकिस्तान ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम की, वेस्टइंडीज को 120 रन से हराया

Sat, 11 Jun 2022 09:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 09:11 AM IST
सार

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराकर वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इस मैच में कैरिबियाई टीम सिर्फ 155 रन पर सिमट गई और यह मैच 120 रन के अंतर से हार गई। 
 

विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच मुल्तान में खेला गया। पाकिस्तान ने यह मैच 120 रन के बड़े अंतर से जीता और वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान के पास 2-0 की अजेय बढ़त है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 155 रन ही बना पाई और यह मैच 120 रन के बड़े अंतर से हार गई। 
विज्ञापन


सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज इस दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। वनडे सीरीज का आखिरी मैच 12 जून को इसी मैदान में खेला जाएगा। 

इमाम और बाबर ने फिर पाकिस्तान को संभाला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने ऊतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत एक बार फिर साधारण रही थी और 25 रन के स्कोर पर फखर जमान आउट हो गए। इसके बाद इमाम उल हक और बाबर आजम ने 120 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान की पारी को संभाला। बाबर ने 77 और इमाम उल हक ने 72 रन बनाए। इसके  बाद पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान की बदौलत पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 275 रन बना लिए। मुश्किल पिच पर यह अच्छा स्कोर था।

वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने तीन, एंडर फिलिप और अल्जारी जोशेफ ने दो-दो विकेट लिए। 

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने फिर किया निराश
276 रन के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत भी बेहद खराब थी। पिछले मैच में शतक लगाने वाले शे होप सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कायले मायर्स और शमराह ब्रूक्स ने अर्धशतकीय साझेदारी कर वेस्टइंडीज को मैच में वापस लाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बल्लेबाज एक-एक कर आउट हो गए। मायर्स ने 33 और ब्रूक्स ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। कप्तान पूरन ने 25 रन की पारी खेली। इसके बाद बाकी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। छह खिलाड़ी तो दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। पूरी टीम 32.2 ओवर में 155 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन और शादाब खान ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed