{"_id":"66307699ff1264f0370c9e0b","slug":"pakistan-team-coach-gary-kirsten-wants-to-win-at-least-one-icc-trophy-said-this-about-t20-world-cup-ipl-2024-2024-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान को कम से कम एक ICC ट्रॉफी दिलाना चाहते हैं कोच कर्स्टन, टी20 विश्व कप को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan: पाकिस्तान को कम से कम एक ICC ट्रॉफी दिलाना चाहते हैं कोच कर्स्टन, टी20 विश्व कप को लेकर कही यह बात
Tue, 30 Apr 2024 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:12 AM IST
सार
कर्स्टन के मुताबिक पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग के शीर्ष चार से पांच पद में से एक है और दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ काम करने का प्रस्ताव उन्हें आकर्षित कर रहा था।
विज्ञापन
गैरी कर्स्टन और बाबर आजम
- फोटो : Cricket South Africa/ICC
विस्तार
पाकिस्तान के नवनियुक्त मुख्य कोच गैरी कर्स्टन चाहते हैं कि उनकी टीम अगले तीन साल में आईसीसी के तीन टूर्नामेंट्स में से कम से कम एक ट्रॉफी जीते। कर्स्टन इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप के अलावा 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान टीम की कोचिंग करते दिखेंगे। भारत की विश्व कप (2011) विजेता टीम के मुख्य कोच रह चुके कर्स्टन चाहते हैं कि बाबर आजम और उनकी टीम इन तीन में से कम से कम एक टूर्नामेंट जीते।
विज्ञापन
वनडे-टी20 में पाकिस्तान के हेड कोच हैं कर्स्टन
मौजूदा समय में आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के मार्गदर्शक (मेंटर) कर्स्टन को रविवार को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए पाकिस्तान का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व बल्लेबाज के पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे से पहले 22 मई से अपनी नई जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है।

पाकिस्तान टीम के साथ यह है कर्स्टन का लक्ष्य
कर्स्टन से उनके कार्यकाल के दौरान उनके लक्ष्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पॉडकास्ट में कहा- अगर आप उन तीन आईसीसी प्रतियोगिताओं में से एक जीत सकते हैं तो यह एक शानदार उपलब्धि होगी। चाहे वह आगामी टी20 विश्व कप हो या अब से दो साल बाद।

'टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे'
उन्होंने कहा, 'मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे। यदि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है तो हमारे पास हमेशा ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका होगा। इसलिए मेरे लिए यह समझना वास्तव में महत्वपूर्ण होगा कि टीम अभी कहां हैं और टीम को शीर्ष पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होने के लिए कहां जाने की जरूरत है।'

टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए कम समय बचा
कर्स्टन के मुताबिक पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग के शीर्ष चार से पांच पद में से एक है और दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ काम करने का प्रस्ताव उन्हें आकर्षित कर रहा था। कर्स्टन ने यह भी स्वीकार किया कि जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए उनके पास समय की कमी है क्योंकि उन्हें आईपीएल में अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी होगी।उन्होंने कहा- मैं अभी एक जिम्मेदारी निभा रहा हूं। मुझे यहां अपना अनुबंध देखना है, लेकिन योजनाएं पहले से ही तैयार हैं। अंतरिम मुख्य कोच के रूप में अजहर महमूद बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम इस समय बातचीत कर रहे हैं। मैं टीम को समझ रहा हूं।