फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan super league is the first tournament which will use drs in play off match

इस मामले में पाकिस्तान सुपर लीग ने IPL को छोड़ा पीछे

Wed, 01 Mar 2017 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Mar 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
pakistan super league is the first tournament which will use drs in play off match

दुबई में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लीग भले ही अपने अंतिम चरण में हो, लेकिन बचे हुए प्लेऑफ मैचों में डीआरएस सिस्टम के इस्तेमाल का फैसला लिया। वैसे दुनियाभर में कई लीग होती हैं, लेकिन डीएआरस के इस्तेमाल में पीएसएल ने बाजी मार ली है। इसकी जानकारी खुद पीएसएल के चेयरमैन नजीम सेठी ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन


भले ही पीएसएल पहली लीग होगी जो डीआरएस का इस्तेमाल कर रही हो, पर इसके फाइनल मैच में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। दरअसल, फाइनल लाहौर में होना है और हॉक आई टेक्नोलॉजी ने वहां जाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

क्या होता है डीआरएस

pakistan super league is the first tournament which will use drs in play off match

डीआरएस नई तकनीक पर आधारित प्रणाली है। इस प्रणाली का उपयोग तब किया गया जब टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज के आउट होने या नहीं होने की स्थिति में मैदान में स्थित अंपायरों द्वारा विवादास्पद फैसले दिए थे। तब इन फैसलों  की समीक्षा करने के एकमात्र उद्देश्य से इसका इजाद किया गया था।

खेल के दौरान कोई भी टीम इसके लिए दो बार अपील कर सकती है। एक नियम यह भी है कि अगर पहली बार लिया गया डीआरएस सही निकलता है तो दूसरे डीआरएस का मौका मिलता है। लेकिन अगर पहला डीआरएस गलत निकल जाए तो दूसरा डीआरएस अपने आप कैंसल हो जाता है। डीआरएस लेने के लिए अंपायर के फैसले को टी का इशारा देकर चुनौती दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed