फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan players not allowed to train outdoors after 8 test positive for coronavirus

आठ सदस्य पॉजिटिव आने के बाद पाकिस्तान को न्यूजीलैंड में अभ्यास की अनुमति नहीं

Fri, 04 Dec 2020 03:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Dec 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Pakistan players not allowed to train outdoors after 8 test positive for coronavirus
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड दौरे पर आई पाकिस्तान क्रिकेट टीम के आठ सदस्यों के कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम को अभ्यास की अनुमति नहीं मिल सकी है। यहां दौरा कर रही खेल टीमों को मिली रियायत के तहत पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम को 14 दिन के पृथकवास के तीसरे दिन से क्राइस्टचर्च में होटल के भीतर छोटे समूहों में अभ्यास की अनुमति मिल सकती थी, लेकिन आठ सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने और पहले ही दिन पृथकवास प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद न्यूजीलैंड के अधिकारियों ने वह रियायत वापस ले ली।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर एशले ब्लूमफील्ड ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को यह रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'मैंने हालात पर बड़ी सावधानी से गौर किया है। अभी भी टीम के भीतर एक दूसरे से संक्रमण फैसले की संभावना है। टीम के भीतर कई पॉजिटिव मामले हैं। कोरोना महामारी से जंग में लोगों की सेहत हमारी प्राथमिकता है, 'चाहे किसी व्यक्ति की बात हो या टीम की।' पाकिस्तानी टीम को 18 दिसंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed