{"_id":"5bf98acabdec2241754a2564","slug":"pakistan-make-207-runs-for-the-loss-of-four-wickets-in-second-test-day-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvNZ: अजहर और हैरिस की बदौलत पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में सधी शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvNZ: अजहर और हैरिस की बदौलत पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में सधी शुरुआत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
अजहर अली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजहर अली (81) और हैरिस सोहेल (81*) की दमदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुए दूसरे टेस्ट में सधी हुई शुरुआत की है। दुबई में खेले जा रहे टेस्ट के पहले दिन स्टंप्स तक पाकिस्तान ने 90 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं। सोहेल के साथ बाबर आजम 14 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम के मध्यम गति के गेंदबाज कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने पाक कप्तान के फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और ओपनर्स मोहम्मद हफीज (9) व इमाम उल हक (9) को लैथम के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
25 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद अजहर अली और हैरिस सोहेल ने पाक को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। हालांकि दोनों ने बेहद धीमी पारियां खेली, लेकिन पाकिस्तान को नुकसान नहीं होने दिया। अजहर अली दुर्भाग्यशाली रहे और रनआउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 187 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 81 रन बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद पटेल ने असद शफीक (12) को वेगनर के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। हैरिस को फिर बाबर आजम का साथ मिला और दोनों ने टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने दो जबकि एजाज पटेल ने एक विकेट लिया।
सोहेल 240 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि दूसरे दिन वह विशाल स्कोर बनाए जबकि कीवी टीम की कोशिश पाक को जल्द ऑलआउट करने की होगी।