फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan likely to be sidelined from next year’s proposed World Club Championship know details

World Club Championship: पाकिस्तान को झटका, अगले साल प्रस्तावित विश्व क्लब चैंपियनशिप से हो सकता है बाहर

Sun, 06 Jul 2025 07:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 06 Jul 2025 07:00 PM IST
सार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की विजेता टीम को इस टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित किए जाने की संभावना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह विश्व क्लब टी20 चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारियों में लगे हैं।

विज्ञापन
Pakistan likely to be sidelined from next year’s proposed World Club Championship know details
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42

विस्तार

पाकिस्तान को अगले साल शुरू होने वाली विश्व क्लब टी20 चैंपियनशिप से बाहर रखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की विजेता टीम को इस टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित किए जाने की संभावना नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह विश्व क्लब टी20 चैंपियनशिप के आयोजन की तैयारियों में लगे हैं।
विज्ञापन

सूत्र ने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पिछले महीने लंदन में क्रिकेट कनेक्ट मीटिंग के दौरान आयोजित बैठक में पीएसएल के अपने सीईओ को भेजने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोई नहीं आया।' उन्होंने कहा कि आईसीसी के समर्थन से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की पहल पर आयोजित बैठक में अधिकांश प्रमुख टी20 फ्रेंचाइजी आधारित लीगों के सीईओ एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुष्टि की, 'प्रस्तावित विश्व क्लब चैंपियनशिप, इसकी विंडो, प्रारूप, शेड्यूल आदि पर चर्चा हुई। एमिरेट्स लीग, बिग बैश लीग, द हंड्रेड, एसए20, एमएलसी, कैरेबियन प्रीमियर लीग आदि के सीईओ बैठक में शामिल हुए। पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया गया था।' सूत्र ने बताया कि शुरुआत में विश्व क्लब प्रतियोगिता में इंडियन प्रीमियर लीग की किसी भी टीम के बिना पांच टीमें भाग लेंगी। सूत्र ने आगे कहा- 'नियोजित आयोजन को भारतीय बोर्ड का समर्थन प्राप्त है, लेकिन उद्घाटन चैंपियनशिप के लिए आईपीएल की भागीदारी नहीं होगी।'

उन्होंने बताया कि पीसीबी इस बैठक में शामिल नहीं हुआ और अजीब बात यह है कि चेयरमैन मोहसिन नकवी भी नियमित रूप से आईसीसी की बैठकों में शामिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed