{"_id":"59ce4c054f1c1bcd538b50c7","slug":"pakistan-is-strong-against-sri-lanka-in-first-test-at-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला टेस्ट, श्रीलंका के 419 रन के जवाब में पाक की सधी शुरुआत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहला टेस्ट, श्रीलंका के 419 रन के जवाब में पाक की सधी शुरुआत
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका और पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने श्रीलंका के पहली पारी में 419 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन खेल खतम होने तक पाक ओपनर शान मसूद 30 तथा सामी आलम 31 रन पर नाबाद रहे। इससे पहले टेस्ट के दूसरे दिन आबूधाबी में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 419 रन बनाए। कप्तान दिनेश चांदीमल ने 155 रनों की शानदार पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने 83 रनों की पारी खेली। पाक के दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान और मिस्बाह उल हक के संन्यास के बाद पाक का यह पहला टेस्ट है। दिग्गजों की गैर मौजूदगी में पाकिस्तानी टीम के नवोदित बल्लेबाजों के लिए यह टेस्ट एक चुनौती हो सकता है। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास और यासिर शाह ने 3-3 विकेट लिए। हसन अली ने 2 विकेट लिए।
श्रीलंका ने पहले दिन 4 विकेट पर 227 रन बनाए थे। पहले दिन दिमुथ करुनारत्ने ने 93 रनों की पारी खेली। पहले दिन कप्तान दिनेश चांदीमल 60 तथा निरोशन डिकवेला 44 रन बनाकर नाबाद थे। शुक्रवार को दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया। डिकवेला ने 83 रनों का योगदान दिया। चांदीमल और डिकवेला के बीच 134 रनों की साझेदारी हुई। चांदीमल ने 155 रनों की पारी खेली। वह अंत तक आउट नहीं हुए।