फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार-हार और हार...पाकिस्तान में मचा हाहाकार, क्या यह टीम कभी कर पाएगी पलटवार?

Tue, 03 Dec 2019 08:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 03 Dec 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Pakistan is facing worst nightmare in cricket history, Coach Misbah-ul-Haq shows disappointment
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्वि्टर

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आई पाकिस्तानी टीम का घटिया प्रदर्शन जारी है। मेजबान कंगारुओं ने पुनर्गठन के दौर से गुजर रही ग्रीन आर्मी को पूरी सीरीज में बैकफुट पर ही रखा। टी-20 सीरीज के बाद दो मैच की टेस्ट सीरीज में भी पाकिस्तान का सूपड़ा साफ हुआ। ब्रिसबेन टेस्ट को पारी और पांच रन से जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में भी पारी और 48 रन से जीत दर्ज की। इस शर्मनाक खेल के बाद नवनियुक्त कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह-उल-हक ने मुख्य खिलाड़ियों की फॉर्म पर चिंता जताई है।

Pakistan is facing worst nightmare in cricket history, Coach Misbah-ul-Haq shows disappointment
डे नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हवाले से मिसबाह ने कहा कि, 'यह हम सभी के लिए परेशान करने वाली बात है। यासिर और अब्बास हमारे मुख्य खिलाड़ी हैं। अजहर जैसे अहम बल्लेबाज का आउट ऑफ फॉर्म होना परेशान करता है। हम गेंदबाजी विभाग में काफी पिछड़े दिखे। हम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं बना पाए। यही हमारी हार की अहम वजह रही। इस दौरे के लिए पाकिस्तान की टी-20 और टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान नियुक्त किए गए थे। टी-20 टीम की कमान बाबर आजम और टेस्ट टीम की जिम्मेदारी अजहर अली को सौंपी गई थी।

Pakistan is facing worst nightmare in cricket history, Coach Misbah-ul-Haq shows disappointment
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

मिसबाह ने आगे कहा कि, 'हम हालातों के अनुसार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी सीखनी होगी। तकनीक के ऊपर काम करना होगा। भविष्य के अनुरूप योजनाएं बनानी होंगी। अगर पूरे दौरे पर नजर डाली जाए तो ऑस्ट्रेलिया अपने घरेलू हालातों पर हम पर पूरी तरह हावी रहा। इस घटिया प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान अपने नाम एक शर्मनाक हार का अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज करा बैठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan is facing worst nightmare in cricket history, Coach Misbah-ul-Haq shows disappointment
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

किसी भी देश में लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट हारने का रिकॉर्ड अब पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान ने 1999 से लेकर 2019 तक लगातार 14 टेस्ट हारे हैं। दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है, जिसने 2001 से 2004 के बीच बांग्लादेश में ही 13 टेस्ट हारे थे, उसके बाद भारतीय टीम है, जिसने 1948 से 1977 के बीच ऑस्ट्रेलिया में लगातार 9 टेस्ट गंवाए। वेस्टइंडीज ने 2000 से 2009 के बीच ऑस्ट्रेलिया में 9 टेस्ट हारे, वहीं बांग्लादेश ने 2001 से 2019 के बीच न्यूजीलैंड में 9 टेस्ट गंवाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed