{"_id":"5dfcd67d8ebc3e882254bd08","slug":"pakistan-fight-back-after-dinesh-chandimal-earns-sri-lanka-lead-in-2nd-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvSL: दिनेश चांदीमल का अर्धशतक, श्रीलंका ने पाकिस्तान पर बनाई बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvSL: दिनेश चांदीमल का अर्धशतक, श्रीलंका ने पाकिस्तान पर बनाई बढ़त
Fri, 20 Dec 2019 07:42 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 14 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान के 57 रन बना लिए हैं। शान मसूद 21* और आबिद अली 32* रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान श्रीलंका से 23 रन पीछे है, जबकि उसके 10 विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सस्ते में सिमट गई थी। लाहिरु कुमारा (4/49) और लसिथ इंबुलदेनिया (4/71) की उम्दा गेंदबाजी से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पहली पारी 191 रन पर समेट दी। जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 271 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर श्रीलंका को 80 रन की बढ़त मिली।
विज्ञापन