{"_id":"668f78423d7b5e87930e03f7","slug":"pakistan-fast-bowler-shaheen-afridi-misbehaved-with-coaches-during-t20-world-cup-probe-underways-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Report: शाहीन अफरीदी ने टी20 विश्व कप के दौरान कोच से किया था दुर्व्यवहार? सामने आई बड़ी जानकारी, जानें मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Report: शाहीन अफरीदी ने टी20 विश्व कप के दौरान कोच से किया था दुर्व्यवहार? सामने आई बड़ी जानकारी, जानें मामला
Thu, 11 Jul 2024 11:45 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:45 AM IST
सार
पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। टीम के इस प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर हाल में ही संपन्न हुए टी20 विश्व कप के दौरान कोच से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अफरीदी ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के दौरान कोच और टीम प्रबंधन के स्टाफ के साथ गलत व्यवहार किया था। बताया जा रहा है कि अफरीदी पर लगे इन आरोपों की जांच भी शुरू हो गई है और उनसे पूछा गया है कि इस व्यवहार के बाद उन पर कार्रवाई क्यों ना की जाए।
विज्ञापन
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वहाब रियाज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा राष्ट्रीय चयन समिति से हटाने के बाद यह मामला सामने आया है। पीसीबी ने बुधवार को बताया था कि उन्होंने अब्दुल रज्जाक और रियाज की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। रज्जाक पुरुष और महिला चयन समिति के सदस्य थे, जबकि रियाज पर पुरुष टीम के चयन की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में निराशाजनक रहा था प्रदर्शन
पाकिस्तान का टी20 विश्व कप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। टीम के इस प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल मचा हुआ है जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की भी काफी आलोचना हो रही है और कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उनसे कप्तानी छीनने की भी मांग की है।

वहाब रियाज ने दिया ये बयान
चयन समिति से हटाए जाने के बाद रियाज ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर करते हुए लिखा, ऐसा काफी कुछ है जो मैं कहना चाहता हूं, लेकिन मैं आरोप-प्रत्यारोप के खेल में नहीं पड़ना चाहता। पीसीबी के चयन समिति के सदस्य के रूप में मेरा समय समाप्त हो गया है। मैं बस चाहता हूं कि लोगों को पता चले कि जिस खेल को मैं पसंद करता हूं उसके लिए मैंने पूरी निष्ठा और भरोसे के साथ काम किया तथा पाकिस्तान क्रिकेट के भले के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया। सभी को बराबर का सम्मान दिया और हमने चयन का फैसला एक टीम के तौर पर लिया।

'कस्टर्न का समर्थन करना गर्व की बात'
रियाज ने कहा कि मुख्य कोच गैरी कस्टर्न और अन्य कोचिंग सदस्यों का समर्थन करना उनके लिए गर्व की बात थी। उन्होंने लिखा, मुझे भरोसा है कि टीम और कोच साथ मिलकर लगातार प्रगति करते रहेंगे और मैं उन्हें इस सफर के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मेरे लिए सोचा। मैं बस पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सफलता की कामना करता हूं।