फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan fans unhappy with warne tweet praising kuldeep yadav

कुलदीप यादव की तारीफ करके पाकिस्तानी फैंस के निशाने पर आए शेन वॉर्न

Mon, 02 Oct 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 02 Oct 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
pakistan fans unhappy with warne tweet praising kuldeep yadav
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव की तारीफ करना महंगा पड़ गया है। वॉर्न ने कुलदीप की तारीफ करते हुए उनकी तुलना पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह से की थी, जिसके बाद पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस काफी नाराज हुए हैं।

विज्ञापन


वॉर्न ने ट्वीट किया था, 'अगर कुलदीप यादव खेल के सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करते हुए संयम रखें तो वह जल्द ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर के रूप में यासिर शाह को चुनौती दे सकते हैं।' कुलदीप यादव ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान 4 वन-डे में 7 विकेट लिए। उन्होंने कोलकाता में संपन्न दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी। वो भारत की तरफ से वन-डे क्रिकेट इतिहास में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



शेन वॉर्न को क्रिकेट का महान लेग स्पिनर माना जाता है। टेस्ट क्रिकेट में 708 और वन-डे में 293 विकेट लेने वाले इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की लोकप्रियता में रिटायरमेंट के बाद भी कोई कमी नहीं आई है।

कुलदीप और यासिर शाह का ऐसा खास रिकॉर्ड

pakistan fans unhappy with warne tweet praising kuldeep yadav
शेन वार्न

बीते कुछ वर्षों में पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। हालांकि वॉर्न के इस बयान को जानने के बाद पाकिस्तानी फैंस खुश नहीं नजर आए और उन्होंने वॉर्न के बयान के प्रति अपनी असमर्थता जाहिर की। वहीं कुलदीप ने ट्वीट कर कहा, 'मैं आपकी बात को ध्यान में रखूंगा, शुक्रिया शेन वॉर्न। जल्द मिलते हैं।'

यादव का रिकॉर्ड
टेस्ट - 2, विकेट-9, बेस्ट- 96/5
वन-डे- 11, विकेट-18, बेस्ट- 41/3

यासिर शाह का रेकॉर्ड
टेस्ट- 27*, विकेट-155*, बेस्ट- 76/7

वन-डे- 17, विकेट-18, बेस्ट-26/6

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed