{"_id":"fa5e40b4-1c75-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-eleven-win-the-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान एकादश का सीरीज पर कब्जा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान एकादश का सीरीज पर कब्जा
कराची/एजेंसी
Updated Mon, 22 Oct 2012 11:56 PM IST
विज्ञापन
दाएं हाथ के पेसर ताबिश खान (02 विकेट) और लेफ्ट आर्म स्पिनर फराज खान (03 विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान आल स्टार एकादश ने दूसरे ट्वंटी-20 में वर्ल्ड इंटरनेशनल एकादश को छह विकेट से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एकादश ने नौ विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान एकादश ने 16.4 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाकर सीरीज अपने नाम कर लिया। इमरान नजीर ने 53 रन बनाए।
विज्ञापन