{"_id":"5a6c74004f1c1b514a8b5c7a","slug":"pakistan-denied-5-year-agreement-with-westindies-for-t20-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के साथ पाकिस्तान टीम नहीं करेगी 5 साल का सौदा, यह है वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के साथ पाकिस्तान टीम नहीं करेगी 5 साल का सौदा, यह है वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने रुपयों की तंगी के चलते वेस्टइंडीज के साथ वार्षिक टी-20 सीरीज को लेकर प्रस्तावित 5 साल का करार रद्द कर दिया है। हालांकि पीसीबी की अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा कि वेस्टइंडीज इस साल मार्च में तीन टी-20 मैच खेलने पाकिस्तान जरूर आएगी, लेकिन विपक्षी टीम के साथ 5 साल का यह करार बेहद मंहगा सौदा है।
विज्ञापन
बता दें कि अक्टूब 2016 में दोनों बोर्ड के बीच हुए करार के मुताबिक वेस्टइंडीज को हर साल पाकिस्तान के दौरे पर टी-20 सीरीज खेलनी थी। इसके बदले पाक टीम को यूएसए में जाकर वेस्टइंडीज और अन्य भाग लेने वाले देश के साथ ट्राई-सीरीज खेलनी थी।
विज्ञापन
नजम सेठी के मुताबिक हर साल वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा खिलाड़ियों की फीस और हाई प्रोडक्शन कोस्ट के लिहाज से काफी महंगा सौदा है। इसलिए पीसीबी फिलहाल इस करार को नहीं कर सकती। इसके पीछे का कारण बताते हुए सेठी ने कहा, 'हमारी लागत को पूरा करने के लिए फिलहाल पर्याप्त स्पॉन्सर नहीं है। इसलिए पाकिस्तान की टीम सिर्फ इस साल के अंत में फ्लोरिडा में एक ऑफ सीरीज खेलेगी।'
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पिछले 11 सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई। आखिरी बार 2007 में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। 2008 में हुआ मुंबई आतंकी हमला इसके पीछे की अहम वजह माना जाता है।