फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricketer Kamran Akmal sacrificial goat stolen in lahore before Eid

Kamran Akmal: बकरीद से पहले चोरी हो गया कामरान अकमल का कुर्बानी वाला बकरा, सो गया था पहरेदारी करने वाला नौकर

Fri, 08 Jul 2022 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Jul 2022 10:04 PM IST
सार

चोरी हुआ बकरा छह बकरों में सबसे बेहतरीन था। उसकी कीमत 90 हजार रुपये थी अकमल के परिवार को इस बात का आश्वासन दिया गया है कि उस बकरे को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Pakistan cricketer Kamran Akmal sacrificial goat stolen in lahore before Eid
कामरान अकमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के क्रिकेटर कामरान अकमल के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। ईद उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर कुर्बानी के लिए खरीदा गया उनका बकरा चोरी हो गया। बकरीद से दो दिन पहले ही उनका बकरा गायब हो गया। इस साल बकरीद रविवार (10 जुलाई) को मनाई जानी है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अकमल के घरवालों ने छह बकरों को कुर्बानी के लिए एक दिन पहले ही लाया था। लाहौर स्थित अपने निजी हाउसिंग सोसाइटी के बाहर अकमल ने उन बकरों को बंधवाया था। बकरों की रखवाली के लिए उन्होंने एक नौकर भी लगाया था। कहा जा रहा है कि चोरी की घटना तड़के तीन बजे के करीब हुई। उस समय पहरेदारी करने वाला नौकर सो रहा था।
विज्ञापन


कामरान अकमल के पिता मोहम्मद अकमल के मुताबिक, चोरी हुआ बकरा छह बकरों में सबसे बेहतरीन था। उसकी कीमत 90 हजार रुपये थी अकमल के परिवार को इस बात का आश्वासन दिया गया है कि उस बकरे को बरामद कर लिया जाएगा। हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड दोषियों को जल्द ही पकड़ लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकमल के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 2017 में खेला था। उसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। अकमल ने पाकिस्तान के लिए 53  टेस्ट मैच में 2648 रन बनाए हैं। 157 वनडे में उनके नाम 3236 रन हैं। टी20 में अकमल ने 58 मैच खेले। इस दौरान 987 रन बनाए। अकमल के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 शतक हैं। उन्होंने छह शतक टेस्ट और पांच शतक वनडे में लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed