फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricket turmoil, Misbah ul haq will leave as chief selector

पाकिस्तान क्रिकेट में उथलपुथल, मिस्बाह छोड़ेंगे मुख्य चयनकर्ता का पद

Thu, 15 Oct 2020 09:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 15 Oct 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Pakistan cricket turmoil, Misbah ul haq will leave as chief selector
misbah ul haq - फोटो : social Media

मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मुख्य कोच की अपनी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। मिस्बाह ने बुधवार को लाहौर में कहा कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सूचित कर दिया है कि वह 30 नवंबर को मुख्य चयनकर्ता पद से हट जाएंगे। वह पिछले साल सितंबर से मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच की दोहरी भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन


मिस्बाह ने कहा, ‘मैं जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी शृंखला के लिए टीम का चयन करूंगा लेकिन इसके बाद मैं केवल मुख्य कोच की अपनी भूमिका पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।’ इस पूर्व कप्तान ने कहा कि वह बोर्ड या किसी अन्य के दबाव में मुख्य चयनकर्ता पद से नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह से मेरा खुद का फैसला है। मैंने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है कि एक समय में दो महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाना आसान नहीं है। मैं राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्बाह ने कहा, ‘जिसे भी मुख्य चयनकर्ता चुना जाएगा मैं उसके साथ पूरा सहयोग करूंगा और पाकिस्तानी टीम को प्रत्येक प्रारूप में शीर्ष तीन में ले जाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।’ 

उधर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा कि बोर्ड मिस्बाह के फैसले का सम्मान करता है। खान ने कहा, ‘जब उन्होंने राष्ट्रीय मुख्य कोच का पद संभाला था तो हम चाहते थे कि वह मुख्य चयनकर्ता की भूमिका भी निभायें क्योंकि परिस्थितियां ही ऐसी थी।’


उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं का फिर से आकलन किया और उनका मानना है कि वह केवल कोचिंग पक्ष पर ध्यान देकर बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। हमें उनकी इस सोच का समर्थन करने में खुशी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed