फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Team Announced for England & West Indies Tour Moin Khan son Azam in team

घोषणा: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाक टीम का एलान, टी-20 में मोईन खान के बेटे को मिली जगह

Fri, 04 Jun 2021 03:25 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 03:25 PM IST
सार

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर आठ से 20 जुलाई के बीच तीन एकदिवसीय और तीन टी 20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में खिलाड़ियों का चयन किया है। बोर्ड ने टीम का एलान किया है। 

विज्ञापन
Pakistan Cricket Team Announced for England & West Indies Tour Moin Khan son Azam in team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

पाकिस्तान ने गुरुवार को पूर्व कप्तान मोईन खान के बेटे और नए खिलाड़ी आजम खान को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टी-20 टीम में शामिल किया। चयनकर्ताओं ने इसके साथ ही इमाद वसीम को इंग्लैंड में तीन एवं वेस्टइंडीज में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा हारिस सोहेल को इंग्लैंड में तीन वनडे मैचों के लिए फिर से टीम में शामिल किया है। तेज गेंदबाज मुहम्मद अब्बास और नसीम शाह की भी जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में वापसी हुई है। जिम्बाब्वे में खेले गए हालिया दो टेस्ट मैचों में अब्बास और नसीम को नजरअंदाज किया गया था।

विज्ञापन


टी-20 टीम में आजम का नाम चौकाने वाला है क्योंकि उन्होंने अभी तक प्रथम श्रेणी का सिर्फ एक मैच खेला है। उन्होंने हालांकि 36 टी20 मैच खेले है और उनकी छवि बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाज की है। वह पाकिस्तान सुपर लीग और श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभवी लेग स्पिनर यासिर शाह को भी दो टेस्ट मैचों की टीम में रखा है, लेकिन उनका अंतिम चयन फिटनेस टेस्ट पास करने पर होगा। घुटने की चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी उनकी अनदेखी की गई थी। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर आठ से 20 जुलाई के बीच तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं

टेस्ट: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान, विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस रऊफ, हसन अली, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नौमान अली, साजिद खान, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, यासिर शाह (फिटनेस पर निर्भर), जाहिद महमूद।

एकदिवसीय टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली अगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान कादिर।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अरशद इकबाल, फहीम अशरफ, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) , मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी, शरजील खान, उस्मान कादिर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed