फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricket Opening test Batter Abid Ali Undergoes Angioplasty after chest pain

Abid Ali: पाकिस्तान के स्टार टेस्ट क्रिकेटर की हुई एंजियोप्लास्टी, मैच के दौरान सीने में उठा था दर्द

Wed, 22 Dec 2021 04:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 22 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

पाकिस्तान टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज आबिद अली को मंगलवार को एक मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल जाना पड़ा था।  एक दिन बाद आज बुधवार को आबिद की एंजियोप्लास्टी की गई। 

विज्ञापन
Pakistan cricket Opening test Batter Abid Ali Undergoes Angioplasty after chest pain
आबिद अली - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तान टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज आबिद अली को मंगलवार को एक मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल जाना पड़ा था। इसके बाद जांच में पाया गया कि उन्हें एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम (एसीएस) है यानी उनकी धमनियों में अवरोध है। इसका पता लगने के एक दिन बाद आज बुधवार को आबिद की एंजियोप्लास्टी की गई। 

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, 'उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और एक नस में स्टेंट डाला गया है और अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्हें एक और छोटी प्रक्रिया से गुजरना होगा।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को सेंट्रल पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के बीच कैद-ए-आजम ट्रॉफी का एक मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में सेंट्रल पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आबिद ने 61 रन बना लिए थे। लेकिन इसी दौरान उन्होंने सीने और कंधे में दर्द की शिकायत की और इसके बाद टीम मैनेजर उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद पीसीबी ने पूरे मामले की जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दाएं हाथ के 35 वर्षीय बल्लेबाज आबिद टेस्ट और वनडे डेब्यू में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने हाल ही में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed