{"_id":"f63eebd2-7b57-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-cricket-board-team-players-test-series-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी का फरमान, अपनी बेगमों को वापस भेजो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी का फरमान, अपनी बेगमों को वापस भेजो
कराची/एजेंसी
Updated Wed, 20 Feb 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली हार से निराश पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों से अपने-अपने परिवार को स्वदेश वापस भेजने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन
तकरीबन सात-आठ खिलाड़ी दौरे पर परिवार के संग गए हुए हैं लेकिन पीसीबी ने इन सभी से 26 फरवरी तक हर हाल में परिवार को वापस भेजने का आदेश दिया है। सीरीज की शुरुआत में बोर्ड ने कोच डेव व्हाटमोर सहित खिलाड़ियों को दौरे पर परिवार के संग जाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
बोर्ड का मानना है कि परिवार संग होने के कारण खिलाड़ी मैच पर अपना पूरा ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं। इससे पहले भी खराब प्रदर्शन के कारण बीच दौरे में ही पीसीबी खिलाड़ियों के परिवार को वापस भेजने का फरमान सुना चुका है।
विज्ञापन