{"_id":"677e77f0d4bbf1f94a06511c","slug":"pakistan-cricket-board-rubbished-rumours-of-under-prepared-stadiums-shifts-tri-series-to-karachi-lahore-2025-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: कराची-लाहौर में होगी त्रिकोणीय सीरीज, स्टेडियमों के पुनर्निर्माण कार्य में देरी पर पीसीबी ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: कराची-लाहौर में होगी त्रिकोणीय सीरीज, स्टेडियमों के पुनर्निर्माण कार्य में देरी पर पीसीबी ने तोड़ी चुप्पी
Wed, 08 Jan 2025 06:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:35 PM IST
सार
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत 19 फरवरी से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी में 12 लीग चरण के मुकाबले होंगे और फिर सेमीफाइनल तथा फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : Twitter
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे त्रिकोणीय सीरीज को मुल्तान की जगह कराची और लाहौर में कराने का फैसला लिया है। यह त्रिकोणीय सीरीज 19 फरवरी से कराची में शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी प्रतियोगिता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टेडियम पूरी तरह तैयार नहीं है, लेकिन पीसीबी ने इन स्टेडियमों में पुनर्निर्माण कार्य में देरी की चर्चाओं को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
पीसीबी ने स्टेडियमों में पुनर्निर्माण कार्य में देरी की खबरों को खारिज किया
पीसीबी का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम तथा कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्य डेडलाइन से पहले ही खत्म हो जाएगा। पीसीबी ने कहा, गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के अग्रिम चरण को देखते हुए पीसीबी ने आगामी त्रिकोणीय वनडे सीरीज को इन दो स्थलों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पाकिस्तान की भागीदारी वाली यह सीरीज मूल रूप से मुल्तान में आयोजित होने वाली थी। यह फैसला इन उन्नत स्टेडियमों की तैयारी और खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के लिए विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने की उनकी क्षमता में पीसीबी के विश्वास को दर्शाता है।

गद्दाफी स्टेडियम में नई कुर्सियां लगाई जा रही है जिससे दर्शकों की क्षमता बढ़कर 35000 हो गई है। इसके अलावा 480 एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि स्टेडियम में पुनर्निर्माण कार्य का खत्म होने के बाद स्टेडियमों का उद्घाटन जनवरी के अंतिम सप्ताह में होगा। कराची में 350 एलईडी लाइट्स लगाए गए हैं और दो बड़े डिजिटल डिसप्ले और 5000 नई कुर्सियां भी लगाई जा रही हैं। पीसीबी ने कहा कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 10000 नई कुर्सियां, बेहतर हॉस्पिटेलिटी बॉक्स और दो डिजिटल रिप्ले स्क्रीन्स लगाए गए हैं।
हाइब्रिड मॉडल के तहत होना है आयोजन
चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत 19 फरवरी से होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी में 12 लीग चरण के मुकाबले होंगे और फिर सेमीफाइनल तथा फाइनल खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मुकाबला खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचने में सफल रहा तो खिताबी मुकाबला दुबई में ही खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इसके बाद उसे पाकिस्तान तथा दो मार्च को न्यूजीलैंड से खेलना है। इसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा।