फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board Rameez Raja may step down as PCB chairman after PM Imran Khan loses no-confidence vote

Pakistan Cricket Board: इमरान खान के बाद अब रमीज राजा की बारी, पीसीबी चेयरमैन पद से दे सकते हैं इस्तीफा

Sun, 10 Apr 2022 06:18 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Apr 2022 06:18 PM IST
सार

प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाए जाने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज राजा इस्तीफा दे सकते हैं। रमीज और इमरान के बीच अच्छे संबंध थे। ऐसा माना जाता है कि इमरान खान के कहने पर ही रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया बने थे।

विज्ञापन
Pakistan Cricket Board Rameez Raja may step down as PCB chairman after PM Imran Khan loses no-confidence vote
रमीज राजा और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाए जाने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन रमीज राजा इस्तीफा दे सकते हैं। रमीज और इमरान के बीच अच्छे संबंध थे। ऐसा माना जाता है कि इमरान खान के कहने पर ही रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया बने थे।
विज्ञापन


इमरान खान की तरह रमीज राजा भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हैं। रमीज इन दिनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बैठकों में शामिल होने के लिए दुबई में हैं। आईसीसी की बैठक रविवार (10 अप्रैल) को समाप्त हुई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के मुताबिक लिखा, ‘‘इमरान खान के कहने पर ही रमीज राजा पीसीबी चेयरमैन बनने के लिए तैयार हुए थे। इमरान की कप्तानी में खेलने वाला सभी खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं। रमीज भी उन्हीं में से एक हैं।’’
विज्ञापन


सूत्र ने आगे कहा, ‘‘पीसीबी चेयरमैन बनने से पहले रमीज कमेंटेटेर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में अच्छा काम कर रहे थे। वे इन कामों में ज्यादा व्यस्त थे। इमरान खान के कहने पर ही उन्होंने अपने सभी करार तोड़े और बोर्ड के अध्यक्ष बने। रमीज ने पहले ही इमरान खान को कहा था-आप जब तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहेंगे मैं तब तक ही बोर्ड का चैयरमैन रहूंगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का प्रधानमंत्री पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का संरक्षक होता है। वह चयन प्रक्रिया के लिए चेयरमैन का नामांकन करता हूं। अब इस बात की संभावना कम ही है कि रमीज राजा बोर्ड के चेयरमैन रहेंगे। अगर नए प्रधानमंत्री उन्हें इस पद पर रहने के लिए कहते हैं तो मामला अलग होगा। रमीज राजा पिछले साल सितंबर में पीसीबी के 35वें चेयरमैन बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed