फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket Board loses millions due to irregularities in first two PSL season

पाकिस्तान को महंगी पड़ी IPL की नकल, पाकिस्तान सुपर लीग में हुआ करोड़ों का घाटा

Wed, 18 Sep 2019 08:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 18 Sep 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Cricket Board loses millions due to irregularities in first two PSL season
पीएसएल

आतंकवादी हमलों और सुरक्षा चिंताओं के कारण विदेशी टीमों के पाकिस्तान दौरे न करने की वजह से पहले ही परेशान चल रहे पीसीबी को एक और झटका लगा है। खबर है कि पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती दो सीजन में पीसीबी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


वित्तिय अनियमितताओं की शिकायत के बाद सामने आई जांच रिपोर्ट में पाकिस्तान के ऑडिटर जनरल ने फ्रेंचाइजी को अनियमित भुगतान, विक्रेताओं को अनियमित अग्रिम भुगतान, फ्रेंचाइजी से बकाया की वसूली नहीं होने, पत्रकारों और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों को को दी जाने वाली सुविधाओं के चलते पाकिस्तान सुपर लीग के शुरुआती दो सीजन में पीसीबी को लगभग 24.86 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


2016 में शुरू हुए PSL के अबतक चार सीजन हो चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर शुरू हुए इस टूर्नामेंट का मकसद पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और तलाशना था। पाकिस्तानी संसद में सोमवार को प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की माने तो पीसीबी बकाया राशि भी नहीं वसूल पाया, जिसे उसे 3.20 करोड़ का नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed