{"_id":"5fcb39828ebc3ecfba097b58","slug":"pakistan-cricket-board-launches-probe-into-players-corona-cases-in-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड पहुंचते ही कैसे कोरोना पॉजिटिव हो गए 10 पाकिस्तानी खिलाड़ी, PCB ने शुरू की जांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड पहुंचते ही कैसे कोरोना पॉजिटिव हो गए 10 पाकिस्तानी खिलाड़ी, PCB ने शुरू की जांच
Sat, 05 Dec 2020 01:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर @TheRealPCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि न्यूजीलैंड पहुंचते ही उसके 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव कैसे हो गए। यह पाया गया है कि घरेलू कायदे आजम ट्रॉफी के दौरान एक या दो टीमों के कुछ खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले बलगम, बुखार और छींके आने की शिकायत की थी जो कोरोना वायरस संक्रमण के भी लक्षण हैं।
विज्ञापन
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, 'इन खिलाड़ियों को बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण हुआ था और लाहौर में बोर्ड द्वारा कराए गए कोरोना टेस्ट में भी इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई।’ सूत्र ने कहा, ‘लेकिन क्राइस्टचर्च पहुंचने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई जहां दस पॉजिटिव टेस्ट के बाद पूरी टीम पृथकवास पर है।’
विज्ञापन
सूत्र ने बताया कि पीएसएल में एक टीम के लिs खेलना वाला विदेशी खिलाड़ी भी अपने देश पहुंचने के बाद पॉजिटिव नतीजा आने पर आठ दिन के पृथकवास पर है। पाकिस्तानी टीम से बाहर सोहेल तनवीर भी लंका प्रीमियर लीग के लिए कोलंबो पहुंचने के बाद पॉजिटिव पाए गए और अब स्वदेश लौट रहे हैं।
विज्ञापन