ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम में मोहम्मद आमिर को जगह नहीं दी है। आमिर इस समय काफी खराब फार्म से जूझ रहे हैं।
गौरतलब है कि तेज गेंदबाज आमिर एशिया कप में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए और उन्हें टीम के दो मैचों की प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिली। पाकिस्तान अपने अंतिम सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शिकस्त के साथ एशिया कप से बाहर हो गया। फाइनल शुक्रवार को दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।
पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिग्गज लेग स्पिनर यासिर शाह से काफी उम्मीदें होंगी, जिन्होंने 2014 में यूएई में इस टीम के खिलाफ 12 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की 2-0 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टीम में बाएं हाथ के स्पिनर शादाब खान और आफ स्पिनर बिलाल आसिफ को भी जगह मिली है। टीम की कमान सरफराज अहमद के हाथों में होगी।
टीम इस प्रकार है:
सरफराज अहमद (कप्तान), अजहर अली, फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, असद शाफिक, हारिस सोहेल, उस्मान सलाहुदीन, यासिर शाह, शादाब खान, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, वहाब रियाज, फहीम अशरफ, मीर हमजा और मोहम्मद रिजवान। इनपुट-भाषा
Pakistan squad for Test series against Australia @AzharAli_@FakharZamanLive@ImamUlHaq12@babarazam258@asadshafiq1986
— PCB Official (@TheRealPCB) September 27, 2018
Haris Sohail@UsmanSalahuddi6@SarfarazA_54 (C)@Shah64Y@76Shadabkhan@bilalasif2411
M Abbas@RealHa55an@WahabViki@iFaheemAshraf@mirhamza_k@iMRizwanPak