फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricket board ceo denies of giving bribe to srilanka cricket for pakistan tour

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगा श्रीलंकाई टीम को पैसे देने का आरोप, PCB ने किया इन्कार

Wed, 25 Sep 2019 07:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Sep 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
Pakistan cricket board ceo denies of giving bribe to srilanka cricket for pakistan tour
-

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कई सालों बाद अपनी जमीन पर क्रिकेट सीरीज का आयोजन करने के लिए तैयार हो चुका है। आतंकी हमले की आशंका और सुरक्षा को लेकर कई देशों ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था। लेकिन इस बार श्रीलंका की क्रिकेट टीम एक बार फिर से पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि श्रीलंकाई टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान का दौरा कर रही है।

विज्ञापन


लेकिन इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। बोर्ड पर आरोप लगा है कि पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम को राजी करने के लिए उन्हें अतिरिक्त पैसा दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन चर्चाओं को खारिज कर दिया है। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वसीम खान ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे पर छाई अनिश्चितता के खत्म होने पर यह चर्चाएं शुरू हुई कि पीसीबी ने दौरे के लिए भारी-भरकम भुगतान किया है।

लेकिन, वसीम खान ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा, ‘हम श्रीलंका को एक धेला भी नहीं दे रहे हैं। वे बिना ऐसे किसी भुगतान के पाकिस्तान आ रहे हैं।’ खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में सुरक्षा हालात अब बहुत बेहतर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed