{"_id":"60d06606e3ff345c1c78d673","slug":"pakistan-cricket-board-announced-26-members-women-team-for-upcoming-west-indies-tour-javeria-khan-will-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKW vs WIW: वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKW vs WIW: वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Mon, 21 Jun 2021 03:42 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 21 Jun 2021 03:42 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे को देखते हुए टीम की घोषणा कर दी है। सीमित ओवर की सीरीज के लिए जावेरिया खान को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वेस्टइंडीज दौरे को देखते हुए 26 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी। पाकिस्तान की महिला टीम इस दौरे पर सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलेगी। अनुभवी आलराउंडर जावेरिया खान राष्ट्रीय टीम की अगुआई करेंगी जबकि रमीन शमीम और विकेटकीपर सिदरा नवाज को ए टीम के क्रमश: तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला चयन समिति की अध्यक्ष उरूज मुमताज ने दिए बयान में कहा, यह पाकिस्तान के महिला क्रिकेट के इतिहास में एतिहासिक लम्हा है क्योंकि पहली बार राष्ट्रीय और ए टीम एक साथ यात्राूूू वेस्टइंडीज टूर पर जा रही हैं। राष्ट्रीय टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 30 जून के अलावा 2 और 4 जुलाई को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एंटीगा में खेलेगी। वहीं इसी मैदान पर इन्हीं तारीखों में ए टीम के टी-20 मुकाबले भी खेले जाएंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम पहले 2 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 7 और 9 जुलाई को कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगी जबकि अगले दो मैच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होंगे। जो 12 और 15 जुलाई को खेले जाएंगे। पांचवां और अंतिम मैच 18 जुलाई को कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान टीम- जावेरिया खान (कप्तान), रमीन शमीम, सिदरा नवाज, आलिया रियाज, ऐमान अनवर, अनम अमीन, आयशा नसीम, आयशा जफर, डायना बेग, फातिमा सना, इरम जावेद, जावेरिया राऊफ, कायनात इम्तियाज, कायनात हफीज, महम तारिक, मुनीबा अली सिद्दीकी, नाहिदा खान, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधु, नतालिया परवेज, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सबा नजीर, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन और सैयदा अरोब शाह।