फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan court issues arrest warrant against Former Captain Wasim Akram

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

Wed, 11 Jan 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jan 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Pakistan court issues arrest warrant against Former Captain Wasim Akram
वसीम अकरम - फोटो : Dawn
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के खिलाफ मंगलवार को कराची की अदालत ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया है। अकरम ने पाकिस्तान के रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के खिलाफ सड़क हादसे में केस दायर किया था, लेकिन वो 31 सुनवाई में से एक में भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। हालांकि, यह वॉरंट गैर-जमानती नहीं है।
विज्ञापन


अकरम ने पाकिस्तान सेना के मेजर (रि.) अमिनुर रहमान के खिलाफ पिछले साल अगस्त में सड़क हादसे का एक केस दायर किया था। तेज गेंदबाजों के कैम्प से लौटते समय अकरम की मर्सिडीज कार रहमान की गाड़ी से टकरा गई थी, जिसके बाद पूर्व सैन्य अधिकारी ने अपनी रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों ही पक्षों में सुलह हो गई थी, जिस वजह से कोर्ट की सुनवाई में दोनों पक्षों में से कोई नहीं पहुंचा था। इस मामले में अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी और कोर्ट पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि अकरम सुनवाई में पेश हों। फिलहाल अकरम ऑस्ट्रेलिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed