फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan clinch the t20i series against west indies after won second match by 82 runs

PAKvWI: विंडीज की एक और शर्मनाक हार, पाक ने शाही अंदाज में किया सीरीज पर कब्जा

Tue, 03 Apr 2018 08:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
pakistan clinch the t20i series against west indies after won second match by 82 runs
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

मैन ऑफ द मैच बाबर आजम (97) की बेहतरीन पारी की बदौलत पाकिस्तान ने सोमवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वेस्टइंडीज को 82 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल में यह लगातार सातवीं सीरीज जीत है। सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 मैच मंगलवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान सफराज अहमद ने कराची के नेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बाबर आजम (97) और हुसैन तलत (63) ने उम्दा पारियां खेलकर टीम को 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 19.2 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


याद हो कि रविवार को खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने 143 रन से जीत दर्ज की थी। तब वेस्टइंडीज की टीम 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 60 रन पर ढेर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरहाल, वेस्टइंडीज के लिए कराची का नेशनल स्टेडियम दूसरे दिन भी भाग्यशाली साबित नहीं हुआ। पाकिस्तान द्वारा मिले 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरीबियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मेहमान टीम को पहला झटका दूसरे ही ओवर में आंद्रे फ्लेचर (1) के रूप में लगा। 

हालांकि, चैडविक वॉल्टन ने 40 रनों की तेजतर्रार पारी खेलते हुए टीम को 8 ओवर में 50 के स्कोर तक पहुंचाया। मगर वॉल्टन के आउट होते ही पाक ने जोरदार वापसी की और देखते ही देखते पूरी टीम 123 रन पर ऑलआउट हो गई। पाक की तरफ से मोहम्मद आमिर ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इसके अलावा शादाब खान और हुसैन तलत ने 2-2 एवं मोहम्मद नवाज़ व हसन अली ने 1-1 विकेट लिया।


इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। ओपनर फखर जमान सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर बाबर आज़म ने हुसैन तलत के साथ दूसरे विकेट के लिए 119 रन जोड़े। बाबर आज़म ने अपना चौथा अर्धशतक लगाया, लेकिन अभाग्यशाली रहे कि शतक नहीं पूरा कर सके। हुसैन तलत (63) ने अपने दूसरे ही मैच में पहला अर्धशतक लगाया। शोएब मलिक 17 रन बनाकर नाबाद रहे। 

वेस्टइंडीज के लिए ओडियन स्मिथ ने डेब्यू किया और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले वह वेस्टइंडीज के 73वें खिलाड़ी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed