फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan clean sweep to west indies and won the t20i series by 3-0

PAKvWI: पाक ने वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्वीप, सालों बाद अपनी सरजमीं पर मनाया जीत का जश्न

Wed, 04 Apr 2018 08:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
Pakistan clean sweep to west indies and won the t20i series by 3-0
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

बाबर आजम (51) की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने मंगलवार को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे व आखिरी टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी मात दी। इसके साथ ही मेजबान टीम पाकिस्तान ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए फकर जमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, इस पूरे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। 

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 19 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया, जबकि उसके 8 विकेट बचे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। 2 रन के स्कोर पर ही वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। चाड्विक वाल्टन शू्न्य पर आउट हुए। इसके बाद यहां से आंद्रे फ्लेचर (52 रन, 43 गेंद, 3 छक्का और 4 चौका) और मार्लोन सैमुएल्स (31) के बीच 72 रन की शानदार साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने स्कोर को आगे बढ़ाया। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान को 2 विकेट हासिल हुए। इसके अलावा मोहम्मद नवाज, उस्मान ख्वाजा और फहीम अशरफ को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन


वहीं, 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत अच्छी रही। फकर जमान और बाबर आजम ने मेजबान टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 61 रन क स्कोर पर टीम को फकर जमान के रूप में पहली झटका लगा। वह 17 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा हुसैन तलत (31*) और आसिफ अली ने नाबाद 25 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से रयाड इमरित और ओडिन स्मिथ ने 1-1 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed