पाक कप्तान सरफराज चले थे धोनी बनने हो गए 'टांय टांय फिस्स', जमकर उड़ा मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद इस समय काफी चर्चा में हैं। दरअसल, वेलिंगटन में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर पाक कप्तान सरफराज हंसी के पात्र बन गए और सोशल मीडिया पर फैंस ने उनका जमकर मजाक उड़ाया।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान पैर फैलाकर खुद को आउट होने से बचाया था। वैसे ही सरफराज ने भी वही ट्रिक अपनाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। धोनी कई बार ऐसे रिस्क लेते हैं और सफल होते हैं। लेकिन सरफराज वैसा करने से चूक गए। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
वेलिंगटन में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें न्यूजीलैंड ने यह मैच 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.4 ओवर्स में 10 विकेट पर 105 रन बनाए थे। जिसके जवाब में कीवी टीम ने 15.5 ओवर में महज तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए और मैच जीत लिया। पाक की तरफ से कप्तान सरफराज सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनका आउट होना एक मजाक बन गया और वो ट्रोल हो गए।
इस पर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कहा कि धोनी की बराबरी करना इतना भी आसान नहीं है। वहीं, एक और यूजर ने यह पूछते हुए ट्वीट किया कि कहीं सरफराज क्रीज पर योगा तो नहीं कर रहे थे।
Matching Dhoni is a quite tough task #DhoniAsan pic.twitter.com/rbf01zDxhZ
— Kevin Fernandes (@kevin88fern) January 22, 2018
What are you doing @SarfarazA_54
— Anuradha (@AnuRadha9082) January 22, 2018
😂😂😂😂 #NZvPAK #NZvsPAK pic.twitter.com/67pdTon2nK
बता दें कि बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए सफराज अहमद पर पूरी जिम्मेदारी थी। क्योंकि शुरुआती बल्लेबाज जल्द ही आउट हो चुके थे। लेकिन वो मिशेल सैंटनर की बॉल को समझ नहीं पाए। बॉल टर्न लेते हुए विकेटकीपर के हाथ में आ गई और सरफराज बाहर निकल आए। क्रीज काफी दूर थी तो उन्होंने धोनी स्टाइल में क्रीज पर पैर रखने की कोशिश की। जिसमें वो फेल रहे। जिसके बाद लोगों ने उनके खूब मजे लिए।