फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Captain babar Azam scores Fastest 1000 ODI runs as Captain leaves behind Virat Kohli

Babar Azam Record: बाबर आजम ने एक पारी में विराट के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़े, अमला-डिविलियर्स को भी पछाड़ा

Thu, 09 Jun 2022 12:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 12:40 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने एक पारी में ही विराट कोहली के दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स को भी पीछे छोड़ दिया है। 
 

विज्ञापन
Pakistan Captain babar Azam scores Fastest 1000 ODI runs as Captain leaves behind Virat Kohli
शतकीय पारी के बाद बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ ही बाबर आजम ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने विराट कोहली, हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम अब वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने कप्तान बनने के बाद सिर्फ 13 पारियों में एक हजार रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली ने 17 और एबी डिविलियर्स ने 18 पारियों में यह कारनामा किया था। 
विज्ञापन


बाबर आजम सबसे कम पारियों में 17 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 85 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। हाशिम अमला ने 98 और विराट कोहली ने 112 पारियों में 17वां वनडे शतक लगाया था। 
विज्ञापन

वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले कप्तान
बाबर आजम से पहले विराट कोहली वनडे में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले कप्तान थे। विराट ने 17 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं, एबी डिविलियर्स ने 18 और केन विलियम्सन ने 20 पारियों में बतौर कप्तान एक हजार रन बनाए थे। 
 
सबसे कम वनडे पारियों में एक हजार रन बनाने वाले कप्तान
बल्लेबाज रन
बाबर आजम 13
विराट कोहली 17
एबी डिविलियर्स 18
केन विलियम्सन 20
एलिएस्टर कुक 21
सौरव गांगुली 22

बाबर सबसे तेज 17 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
वेस्टइंडीज के खिलाफ बाबर ने वनडे करियर में 17वीं बार शतकीय पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 85वीं वनडे पारी में यह कारनामा किया और सबसे कम पारियों में 17 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 98 पारियों में 17 वनडे शतक लगाए थे, जबकि विराट कोहली ने 112 पारियों में 17 शतक लगाए थे। वहीं, डिविलियर्स ने इसके लिए 156 और सौरव गांगुली ने 170 पारियों में 17 वनडे शतक लगाए थे। 
 
सबसे कम पारियों में 17वनडे शतक
बल्लेबाज पारियां
बाबर आजम 85
हाशिम अमला 98
विराट कोहली 112
एबी डिविलियर्स 156
सौरव गांगुली 170
सईद अनवर 177
क्रिस गेल 182

पाकिस्तान ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और शमराह ब्रूक्स ने 154 रन की साझेदारी की। ब्रूक्स ने 70 और शाई होप ने 127 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 305 तक पहुंचाया। पाकिस्तान के हरीस रऊफ ने चार विकेट लिए। 306 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के इमाम उल हक और कप्तान बाबर ने दूसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े। इमाम 65 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन बाबर जमे रहे और 103 रन की पारी खेलकर वापस लौटे। उन्होंने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के साथ भी 108 रन की साझेदारी की। रिजवान ने 59 रन बनाए। अंत में खुशदिल शाह ने 23 गेंद पर 41 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेप ने दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed