{"_id":"5ef778bb8ebc3e42cd216b8c","slug":"pakistan-captain-azhar-ali-we-can-beat-england-on-their-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक कप्तान ने कोरोना से जूझ रही टीम का बढ़ाया हौसला, कहा- हम इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर हरा सकते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक कप्तान ने कोरोना से जूझ रही टीम का बढ़ाया हौसला, कहा- हम इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर हरा सकते हैं
Sat, 27 Jun 2020 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
अजहर अली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली का मानना है कि उनकी टीम आगामी टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर हरा सकती है बशर्ते बल्लेबाज 300 से अधिक का स्कोर बना सकें।
विज्ञापन
पहला टेस्ट 30 जुलाई से लाडर्स पर शुरू होगा और टीम 20 खिलाड़ियों तथा 11 सहयोगी स्टाफ के साथ रविवार को रवाना होगी। अली ने टीम की रवानगी से पहले मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि अगर हमारे बल्लेबाज 300 से अधिक का स्कोर बना सके तो हम इंग्लैंड को हरा सकते हैं। हाल ही के दौरों पर हमने अच्छी वापसी करके वहां उम्दा प्रदर्शन किया है।'
विज्ञापन
उन्होंने युवा तेज आक्रमण को लेकर आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज और स्पिनर है और हम इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन जैसे युवाओं में काफी क्षमता है और हमारे पास अनुभव की भी कमी नहीं है।'
विज्ञापन
पढ़ें- मोहम्मद हफीज समेत कोरोना संक्रमित पाए गए 10 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इंग्लैंड दौरे से बाहर!
अली ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते मानद संचालन प्रक्रिया के अनुकूल खुद को ढालने में उनके गेंदबाजों को परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि लार के इस्तेमाल पर रोक बड़ी समस्या होगी। आम तौर पर तेज गेंदबाजों को खूब पसीना आता है और ड्यूक गेंद पर मोम के मुलम्मे से उसकी चमक बरकरार रहेगी।'
उन्होंने यह भी कहा, 'हमें खाली स्टेडियमों में खेलने की आदत है और हमसे बेहतर कोई नहीं जानता कि ऐसे माहौल में बल्लेबाजी करना कैसा लगता है चूंकि हम पिछले दस साल से यूएई में ऐसे ही मैदानों में खेल रहे हैं।'