फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan captain azhar ali says rue not being better prepared for Australia conditions

सीरीज हार के बाद पाक कप्तान ने जताई निराशा, बोले- नहीं समझ सके यहां के हालात

Mon, 02 Dec 2019 05:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 02 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Pakistan captain azhar ali says rue not being better prepared for Australia conditions
अजहर अली - फोटो : सोशल मीडिया

आस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे डे-नाइट टेस्ट के चौथे दिन ही पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

विज्ञापन


पहली पारी में 287 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेल रही पाकिस्तान की टीम नाथन लियोन (69/5) और जोश हेजलवुड (63/3) की घातक गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में भी 239 रन ही बना सकी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने वॉर्नर के तिहरे शतक की मदद से पहली पारी में 589 रन पर पारी घोषित की थी।  
विज्ञापन


इस हार के साथ ही पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया में लगातार 14 टेस्ट हार चुका है। बता दें कि  ब्रिसबेन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एक पारी और पांच रन से हराया था। मैच और सीरीज में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में अपना बदतर टेस्ट रिकॉर्ड सुधारने के लिए पाकिस्तान को हालात के अनुरूप जल्दी ढलना और साझेदारियां बनाना सीखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'ए टीमों को अधिक से अधिक यहां दौरा करना चाहिए ताकि हालात को समझ सकें। इससे उन्हें फायदा मिलेगा। बल्लेबाजी के लिए यह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ जगह है। यदि आप उछाल और रफ्तार का सामना कर सकें तो रन बना लेंगे। इसके लिए साझेदारियां काफी अहम है। हमें टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट भी लेने होंगे। इसके लिये हमें हालात को समझकर गेंदबाजी करनी होगी।'

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली पर सवाल उठाए थे। एक टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में पोंटिंग ने कहा था, 'अजहर बड़ी गलतियां कर रहे हैं। उनको सिर्फ 16 फर्स्ट क्लास मैचों में कप्तानी का अनुभव है। उन्हें काफी सीखना होगा। युवा कप्तान हैं और उनके गेंदबाज भी युवा हैं। उनको कैसे इस्तेमाल करना है, ये अली को नहीं मालूम। ब्रिसबेन में अजहर ने अनगिनत गलतियां कीं। वह टेस्ट कप्तानी के लिए वो सही नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed