{"_id":"63491529e34f900899740cfb","slug":"pakistan-beats-new-zealand-by-five-wickets-in-tri-series-final","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के हराकर पाकिस्तान ने जीती ट्राई सीरीज, टी20 विश्व कप से पहले लय में लौटा मध्यक्रम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के हराकर पाकिस्तान ने जीती ट्राई सीरीज, टी20 विश्व कप से पहले लय में लौटा मध्यक्रम
Fri, 14 Oct 2022 01:22 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:22 PM IST
सार
पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में पाकिस्तान के मध्यक्रम बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने भी सभी टीमों को चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान ने जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया और ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेटट पर 163 रन बनाए थे। इसके बाद शुरुआती विकेट लेकर पाकिस्तान को दबाव में डाला था, लेकिन इस मैच में पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद नवाह, हैदर अली और इफ्तिखार अहमद ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को तीन गेंद रहते पांच विकेट से मैच जिता दिया।
न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर यह रही कि टीम के कप्तान केन विलियम्सन लय में लौट आए। गेंदबाजी में मिशेल ब्रैसवेल ने शानदार प्रदर्शन किया।
IND vs PAK: 2027 तक पाकिस्तान के साथ कोई सीरीज नहीं खेलेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से हर साल होंगे मुकाबले

केन विलियम्सन ने संभाली न्यूजीलैंड की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड का पहला विकेट 12 रन के स्कोर पर गिर गया था। फिन एलेन मैच की शुरुआती पांच गेंदों पर 12 रन बनाने के बाद आखिरी गेंद में पवेलियन लौट गए। इसके बाद केन विलियम्सन ने डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 47 रन तक ले गए। छठे ओवर में कॉन्वे 14 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के लिए विलियम्सन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ 50 रन की साझेदारी की। हालांकि, फिलिप्स भी 29 रन बनाने के बाद 12वें ओवर में उनका साथ छोड़ गए। 16वें ओवर में विलियमस्न भी 59 रन बनाकर आउट हो गए।
अंत में चैपमैन ने 25 और जेम्स नीशम ने 17 रन की पारी खेल अपनी टीम का स्कोर 163 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए नशीम शाह और हरीस रऊफ ने दो-दो विकेट लिए। शादाब खान और मोहम्मद नवाज को एक-एक विकेट मिला।
T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास

पाकिस्तान के मध्यक्रम ने दिलाई जीत
164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की शुरुआत भी कुछ खास नहीं थी। कप्तान बाबर पांचवें ओवर में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शान मसूद 19 और मोहम्मद रिजवान 34 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय पाकिस्तान को जीत के लिए 51 गेंदों में 90 रन की जरूरत थी। ऐसे में मोहम्मद नवाज ने हैदर अली के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई। अली 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन नवाज टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्होंने 22 गेंदों में 38 रन बनाए। अंत में इफ्तिखार अहमद ने उनका साथ दिया और 14 गेंदों में 25 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान ने तीन गेंद रहते यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।
न्यूजीलैंड के लिए मिशेल ब्रैसवेल ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए। टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर और ईश सोढ़ी के एक-एक विकेट मिला। हालांकि, सोढ़ी बहुत महंगे साबित हुए और उन्होंने चार ओवर में 58 रन लुटा दिए।